राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा बना उपविजेता
लोहरदगा, अगस्त 3 -- कुडू, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल के मेदनीनगर जिला स्कूल में आयोजित दो दिवसीय झारखंड राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में लोहरदगा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल 28 पदक जीतकर उपविजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।प्रतियोगिता में अंजली कुमारी, अनिषा उरांव और सुहाना परवीन ने एक-एक स्वर्ण और एक-एक रजत पदक जीता। पंचम उरांव ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, जबकि कीर्ति टोप्पो ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुनील कुमार, विष्णु कुमार और पूजा कुमारी ने दो-दो रजत पदक हासिल किए। सानवी, शिवानी, आरती और सिमरन ने एक-एक रजत तथा एक-एक कांस्य पदक जीता। वहीं श्रीष्टि कुमारी और रोशनी कुमारी ने दो-दो कांस्य पदक, जबकि श्वेता और पिंकी कुमारी ने एक-एक कांस्य पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मझिआंव की छात्रा ने राज्यस्तरीय कराटे प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.