मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- कांटी। सूरतपुर निवासी संजीत ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार ठाकुर का राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रिंस ने अपनी खेल यात्रा की शुरुआत सुबोध कुमार पांडे के मार्गदर्शन में की थी। कड़ी मेहनत, अनुशासन व निरंतर अभ्यास के बल पर प्रिंस ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रामबाबू सिंह, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, मुकेश कुमार सिंह ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...