गाजीपुर, फरवरी 22 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। भदौरा ब्लॉक क्षेत्र में राज्यस्तरीय एसआरएम टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, साफ-सफाई, उपस्थिति रजिस्टर, टीकाकरण, प्रसव कक्ष, लैब सुविधाएं तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की गहन जांच की गई। कुछ केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि कुछ स्थानों पर कमियां चिन्हित कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। टीम ने अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव, नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.