धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। रांची में आयोजित राज्यस्तरीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिट्रेसी एंड न्यूमरेसी) चैंपियनशिप में धनबाद ने बेहतर प्रदर्शन किया है। धनबाद को ओवरऑल दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। धनबाद के छह छात्र-छात्राओं ने जिले का नाम रौशन किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा ने बताया कि जिले के बच्चों ने अच्छा किया है। प्राथमिक विद्यालय किष्टोपुर की दो कक्षा की सृष्टि कुमारी ग्रेड टू में राज्य में दूसरे स्थान पर रही। मवि राधानगर बाघमारा की दूसरी कक्षा की माही कुमारी तीसरे स्थान पर रही। गुनगुन कुमारी हिन्दी कन्या मवि पंचगढ़ी, साक्षी पटेल तीन कक्षा मवि चलकरी, निशा कुमारी मवि तिलैयबेड़ा ने स्थान हासिल किया। छात्र-छात्राओं को साइकिल समेत अन्य पुरस्कार दिए गए। डीएसई आयुष कुमार, एडीपीओ आशीष कुमार, एपीओ समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.