कोडरमा, फरवरी 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्यस्तरीय आकांक्षा परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कोडरमा के तत्वावधान में विशेष चयन सह अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा जिले के तीन केंद्रों सीएम स्कूल झुमरीतिलैया, सीएम सी चंदरामति हाई स्कूल डोमचांच तथा सीडी गर्ल्स सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, झुमरीतिलैया में हुई। चयन सह अभ्यास परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य-स्तरीय आकांक्षा परीक्षा के पैटर्न एवं सिलेबस से अवगत कराना, उनकी वर्तमान तैयारी का आकलन करना तथा आगामी दस दिनों के लिए प्रभावी अध्ययन रणनीति तय करने में मदद करना था। परीक्षा के दौरान उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज ने सीडी स्कूल झुमरीतिलैया स्थित केंद्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने बताया कि इस परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.