रांची, नवम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। झारखंड शिक्षा विभाग के 'खेलो झारखंड' कार्यक्रम के तहत राज्यस्तरीय अंडर-19 बालक एवं बालिका क्रिकेट की खुली चयन प्रक्रिया 12 नवंबर को साउथ रेलवे कॉलोनी मैदान, चुटिया में आयोजित की जाएगी। ट्रायल सुबह 8 बजे से शुरू होगा, जबकि रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन 7 से 8 बजे तक होगा। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद अंतिम झारखंड टीम का गठन होगा। अंडर-19 बालक वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 5 से 9 दिसंबर तक रोहतक (हरियाणा) में और बालिका वर्ग की प्रतियोगिता 1 से 6 जनवरी तक मध्य प्रदेश में होगी। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 या उसके बाद की होनी चाहिए। सभी प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण...