राज्यस्तरीयफुटबाल टीम में तीन छात्राओं का चयन
अंबेडकर नगर, अगस्त 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तीन छात्राओं ने राज्यस्तरीय फुटबाल टीम में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। संबंधित छात्राओं की सफलता पर लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। बीते कुछ वर्षों में जिले के बालक व बालिकाएं अलग अलग खेल में न सिर्फ राज्यस्तरीय वरन राष्ट्रीस्तर की टीम में चयनित होकर खुद को साबित किया है। अब कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की तीन छात्राओं ने पहली बार राज्यस्तरीय फुटबाल टीम में अपनी जगह पक्की की है। जिला व्यायाम शिक्षक हसन अलवी ने बताया कि कस्तूरबा गांधी कटेहरी में कक्षा आठ में पढ़ने वाली सोनाक्षी, जबकि कस्तूरबा गांधी रामनगर की कक्षा आठ की छात्रा प्रीति व कक्षा सात की अलका का चयन इस खेल के लिए हुआ है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर की बालक व बालिका फुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.