रामगढ़, मई 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामगढ जिला के चितरपुर निवासी शहजादा अनवर ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र भेजकर राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध किया है। शहजादा अनवर ने कहा है कि वे पिछले दो दशक से अधिक समय से कांग्रेस संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनावों में भी विपक्ष को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2020 के राज्यसभा चुनाव में भी पार्टी के निर्देश पर उन्होंने चुनाव मैदान ...