राज्यसभा सांसद बनने के बाद मां दिउड़ी के दरबार पहुंचे बैद्यनाथ राम
रांची, जून 22 -- तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता बैद्यनाथ राम अपने परिवार के साथ प्राचीन कालीन मां सोलहभुजी दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया और राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में बैद्यनाथ राम ने कहा, यह हमारी आस्था का केंद्र है। हम लोग शुरू से यहां आते रहे हैं। जब भी अवसर मिलता है, मां का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के बाद भी मां के दरबार में आकर उनका आशीर्वाद लिया है। बैद्यनाथ राम के साथ तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी मंदिर पहुंचे। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.