मिर्जापुर, दिसम्बर 13 -- हलिया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व जिले के हलिया ब्लाक के बैधा गांव निवासी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा में हलिया ब्लाक स्थित मतवार गांव के सड़क व मिर्जापुर के अन्य सात सड़कों को न बनवाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी व वन विभाग की आपसी खींचतान के कारण इन सड़कों को नहीं बनवाया जा रहा है। इन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। इनसे आने जाने वालों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासतौर से बीमार पीड़ित व गर्भवती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय मौत भी हो चुकी है। जब इलाज करने के लिए लोगों को मंडलीय चिकित्सालय जाना पड़ता है तब एम्बुलेंस चालकों को भी इन सड़कों से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इन मार्गों को अभ्यारण्य से हटा कर जल्द से जल्द सड़कों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.