चंदौली, जून 16 -- दुलहीपुर। नियामताबाद विकासखंड के मुहम्मदपुर गांव स्थित पटेल उद्यान में सोमवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्राम प्रधान चंदा देवी, ग्राम सचिव गणेश एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह घर घर जाकर पात्र लोगों को योजनाओं की लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़े अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। यह भी पढ़ें- जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानका...