शिमला, मार्च 9 -- हिमाचल प्रदेश से हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किए गए कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अनुराग शर्मा के खिलाफ नामांकन के दौरान संपत्ति का पूरा विवरण नहीं देने और चुनावी नियमों के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत धर्मशाला की अधिवक्ता निताशा कटोच ने निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दायर की है।संपत्तियों का पूरा विवरण नहीं देने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि कांगड़ा जिला के बैजनाथ निवासी अनुराग शर्मा को 7 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया, लेकिन उनके नामांकन के साथ दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में उनकी चल और अचल संपत्तियों का पूरा और सही विवरण नहीं दिया गया।म...