विकासनगर, जून 15 -- चकराता विधानसभा के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का साहिया मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद सांसद बंसल ने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा कर चुनावी रणनीति को मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद राज्यसभा सांसद ने मंडल और शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों के साथ भी अलग से संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। इस अवसर पर चकराता विधानसभा संयोजक रामशरण नोटियाल, पूर्व जिला...