कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर। निज संवाददाता म्यांमार के म्यावड्डी पहाड़ी इलाके में ऑनलाइन ठगी से जुड़े गिरोह के चंगुल में फंसे कुशीनगर के दो युवकों समेत तीन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी की उम्मीद अब बढ़ती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय दूतावास और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को मेल भेजकर तत्काल रेस्क्यू की मांग उठाई है। सांसद की पहल के बाद यांगोन स्थित भारतीय दूतावास ने जवाब भेजते हुए बताया है कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर लगातार निगरानी की जा रही है और सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने का प्रयास जारी है。 यह भी पढ़ें- लापता बेटे की तलाश में भटक रहे वृद्ध दंपती युवकों की कहानी पडरौना शहर के महाराणा प्रताप नगर निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी, हसन रजा और बिहार के सीतामढ़ी जिल...