बोकारो, अप्रैल 22 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्यसभा सदस्य, बिहार के प्रभारी सह पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश का बुधवार को पेटरवार तेनुचौक स्थित समाधान कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वे रांची से बोकारो जाने के क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार में रुके थे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने स्व छत्रु राम महतो चौक पर स्थापित पूर्व विधायक छत्रु राम महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पूर्व उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कुछ देर तक गुफ्तगू भी की। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र राज, जिला महामंत्री संजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, सुधी...