भोपाल, जून 8 -- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। भाजपा ने राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए सभी तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने पहले दो उम्मीदवारों राज्य भाजपा सचिव रजनीश अग्रवाल और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ की घोषणा की थी। अब तीसरे उम्मीदवार के रूप में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश केवट के नाम पर मुहर लगा दी है। महेश केवट का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन से होगा। दोनों नेता आज नामांकन दाखिल करेंगे। आगामी 18 जून को मतदान होना है। सोमवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहा कि भाजपा को लगता है कि कांग्रेस पार्टी में टूट कर लेंगे। हम पूरी तरह एकजुट है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भी कहा कि भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार पर घोषणा दिल्ली की परमिशन के बाद की। तीसरे उम्मीदवार उतारने का मतल...