नई दिल्ली, जून 30 -- राज्यसभा में NDA को एक बार फिर खुशखबरी मिली है। हाल ही में हुए सांसदों के शपथ लेते ही केंद्र में सत्तारूढ़ NDA का कुनबा बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए अब राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच गया है। देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों में टूट और लोकसभा में NDA को समर्थन देने की चर्चाओं के बीच यह खबर मोदी सरकार के लिए इसीलिए भी अहम है क्योंकि सरकार जल्द ही परिसीमन और महिला कोटा लागू कराने वाले बिल को एक बार फिर पेश कर सकती है। चर्चा है कि संसद में समीकरण बदलने के बाद इस बिल को नए सिरे से पेश करने की योजना है। अब समझते हैं कि राज्यसभा में फिलहाल NDA के पास कितने सांसद है और उसे कितने सांसदों का समर्थन है। एनडीए की अपनी ताकत की बात करें तो 242 सीटों वाली मौजूदा रा...