नई दिल्ली, जुलाई 21 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को पहली बार बतौर राज्यसभा सांसद बनकर संसद के उच्च सदन में पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र की कार्यवाही में हिस्सा लिया। पहले दिन उन्होंने देश के उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन के साथ मुलाकात की। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद रहे। बता दें कि नीतीश कुमार मार्च 2026 में बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर केंद्रीय राजनीति में लौटने के लिए राज्यसभा सांसद बन गए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। जेडीयू सांसद संजय झा ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को शुभकाम...