सासाराम, अप्रैल 5 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। संकल्प सेवा संस्थान द्वारा शनिवार रात शहर के एक निजी मैरिज हॉल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को दोबारा राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था संस्थापक रजनीश कुमार द्वारा अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन नंदू वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...