नई दिल्ली, अगस्त 7 -- राज्यसभा में शुक्रवार को भी सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध नहीं टूटा। भारी हंगामे की वजह से सदन में कुछ कामकाज नहीं हो पाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गृह मंत्री सदन में नहीं आए। इसपर संसदीय कार्यमंत्री किरने रिजिजू ने कहा कि यह विपक्ष तय नहीं करेगा कि सदन में कौन मंत्री कब आए। विपक्षी सदस्य चढ़ावा चोरी और दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिसिया कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा कर रहे थे। विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभापति के कहने के बाद भी गृहमंत्री सदन में नहीं आए। इसपर संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सभापति ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था बल्कि उन्होंने विपक्ष की मांग पर एक आब्जवेर्शन दिया था कि ऐसी मांग हो रही है। उन्होंने कहा गृह मंत्री अमित...