शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- राज्यसभा के शून्यकाल के दौरान सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने सड़कों, खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घूम रहे छुट्टा पशुओं की समस्या को गंभीर जनहित का विषय बताते हुए सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है, जहां छुट्टा गोवंश किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। यह समस्या अब केवल खेती तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि सड़क सुरक्षा से भी सीधे तौर पर जुड़ चुकी है। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर छुट्टा पशुओं के कारण लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह समस्या गंभीर चुनौती बन चुकी है। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के...