दरभंगा, जुलाई 31 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दरभंगा और मिथिला में खेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में गूंजा। सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक खेल अवसंरचना के अभाव में उन्हें बेहतर अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। डॉ. गुप्ता ने सरकार से पूछा कि खेलो इंडिया योजना के तहत दरभंगा जिले में वर्तमान में कितने खेल केंद्र संचालित हैं, किन खेलों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, कितने प्रशिक्षक कार्यरत हैं और अब तक कितने खिलाड़ी इस योजना से लाभान्वित हुए हैं。 यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमखेलो इंडिया योजना केंद्र सरकार ने अपने जवाब में कहा कि खेल राज्य का विषय है और केंद्...