पूर्णिया, मार्च 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों की जीत पर जलालगढ़ क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। कार्यकर्ताओं ने इसे एनडीए की नीतियों और नेतृत्व में लोगों के विश्वास की जीत बताया। जीतने वाले प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर तथा शिवेश राम शामिल हैं। इनकी जीत पर क्षेत्र के कई लोगों ने बधाई दी। बधाई देने वालों में संजीव कुमार, योगेश्वर प्रसाद सिंह, परमानंद मंडल, चंद्रदीप पोद्दार, नव किशोर विश्वास, उपवन दूबे, सदानंद झा, कुंदन कुणाल, विनोद मंडल, राजकुमार दास, विजय कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...