राज्यसभा प्रशासनिक समिति ने किया नेचर सफारी का भ्रमण
बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- भ्रमण के बाद सदस्यों ने की व्यवस्था की तारीफ फोटो : राजगीर नेचर-राजगीर के नेचर सफारी में शुक्रवार को राज्यसभा प्रशासनिक समिति के सदस्य। राजगीर, निज संवाददाता। राज्यसभा प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को पर्यटक नगरी स्थित नेचर सफारी का भ्रमण किया। ग्लास ब्रिज पर घूमकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। सदस्यों ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेकर इसकी तारीफ की। सभी सदस्य साफ-सफाई और पर्यटकों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों से प्रभावित नजर आए। उन्होंने पर्यटकों के साथ तैनात कर्मचारियों के व्यवहार और बेहतर सेवा की भी सराहना की। समिति के सदस्यों ने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.