अररिया, मार्च 18 -- अररिया, निज संवाददाता राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में अररिया प्रखंड के पटेगना चौक पर जश्न मनाया।जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला महामंत्री आकाश राज,पटगना मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, सांसद के रेल प्रतिनिधि राजा मिश्रा, मंडल महामंत्री अमित मंडल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ता आशुतोष झा राहुल, राजू कुमार साह, प्रवक्ता कमलेश मंडल, श्याम मंडल, बालकृष्ण झा संजय साह, दिनेश झा, शोभन झा, विनोद मंडल शैलेन्द्र मंडल, राकेश कुमार, सीताराम सिंह, राजेश सिंह, प्रदीप पासवान, अर्जुन सिंह, शंकर ऋषिदेव, गोलू ऋषिदेव और शाहिद समेत बड़ी सं...