पटना, दिसम्बर 25 -- मोदी सरकार में एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी ने एक राज्यसभा सीट की मांग को जायज ठहराया है। कहा है कि अमित शाह ने उनकी पार्टी से वादा किया था। मांझी ने कहा कि इसी वजह से बेटे संतोष सुमन को इसकी मांग के लिए सलाह दिया था। उन्होंने एक सांसद पर केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री बनाने के लिए नरेंद्र मोदी का आभार जाताया। जहानाबाद में जीतनरा मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को लोकसभा में दो सीट और राज्यसभा में एक सीट देने का वादा अमित शाह ने वादा किया था। अमित शाह ने अपनी बात को पत्थर पर लकीर मान लें। फिर भी 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें एक सीट मिली। एनडीए का अनुशासित सिपाही के नाते उन्होंने स्वीकार किया और एक सीट पर संतोष कर लिया। उन्हें जीत मिली तो केंद्र में मंत्री भी बना दिया गया। मांझी ने कहा कि वे प्रधानमंत्...