बिहारशरीफ, मार्च 6 -- राज्यसभा नामांकन के बाद पावापुरी में चर्चा का माहौल रहा गर्म विकास कार्यों को लेकर लोगों ने किया सीएम नीतीश को याद उनके फैसले से लोग स्तब्ध, कहा-पावापुरी के विकास में उनका अहम योगदान हमेशा रहेगा याद फोटो: पावापुरी महोत्सव केके06: पावापुरी महोत्सव में सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो पावापुरी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन की खबर सामने आने के बाद पावापुरी बाजार में शुक्रवार को चर्चाओं का दौर तेज रहा। स्थानीय लोगों ने कहा उनके नेतृत्व में इस धार्मिक नगरी में कई महत्वपूर्ण विकास काम हुए। पावापुरी के विकास में उनका अहम योगदान रहा। यह हमेशा यादों में दर्ज रहेगा। उन्होंने कायापलट कर एक इतिहास लिख दिया। पावापुरी के नागरिक विशेष रूप से भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) पावापुरी मेडिकल...