नई दिल्ली, मार्च 17 -- राज्यसभा चुनाव में प्रबंधन और रणनीति में विपक्ष पर भारी पड़ी भाजपा -----------------------राजग को दस सीटों का लाभ, विपक्ष को इतनी ही सीटों का नुकसान-भाजपा की चार सीटें बढ़ी, सहयोगी दलों को भी मिला लाभ--------------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताराज्यसभा चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि चुनावी रणनीति व प्रबंधन में वह विपक्ष पर भारी है। उसने मतदान में जाने वाली सीटों में बिहार और ओडीशा में कांग्रेस, राजद और बीजद के प्रबंधन को ध्वस्त कर दिया। हरियाणा में भी उसने विपक्ष में सेंध लगा दी थी, लेकिन थोड़े अंतर से ही वह लगातार तीसरी बार कांग्रेस के प्रबंधन को मात देने से चूक गई। इन चुनावों को लेकर भाजपा की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी।दस रा...