मुंगेर, मार्च 19 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार से राज्यसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के रामनाथ ठाकुर, रालोमो के उपेन्द्र कुशवाहा एवं भाजपा के शिवेश राम के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बुधवार को नगर में एनडीए समर्थकों ने नगर के गौशाला मार्केट परिसर में जदयू की वरिष्ठ महिला नेत्री व जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह चौहान के नेतृत्व में एनडीए समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी। मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एनडीए की एकजुटता और मजबूती को बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया। जदयू नेत्री रेखा सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और एनडीए की नीतियों की जीत है।...