मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा जिला कार्यालय, मुजफ्फरपुर (पूर्वी) ने मंगलवार को विजय उत्सव मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगा बधाई दी और मुंह मीठा कराया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा और विधायक केदार गुप्ता ने कहा कि राज्यसभा की जीत बता रही की विपक्ष बिखर गया है और सभी ने एनडीए सरकार को स्वीकार कर लिया है। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता रानी ने कहा की ये पांचों सीटें हम सभी के लिए प्रतिष्ठा का विषय रहा, हमने जीत कर बड़ा संदेश दिया। राज्यसभा के लिए निर्वाचित सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.