गया, मार्च 17 -- राज्यसभा चुनाव 2026 में एनडीए गठबंधन की पांचों सीटों पर जीत के बाद डुमरिया प्रखंड में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर जश्न मनाया। भाजपा युवा नेता रोहित कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम की जीत से बिहार और देश और मजबूत होगा। कार्यक्रम में राहुल सोनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...