पटना, मार्च 11 -- राज्यसभा चुनाव 2026 बिहार की एक सीट जीतने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बीच बात बनती नजर आ रही है। AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बुधवार को पटना में तेजस्वी के साथ बैठक की है। दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्रणा की। मीटिंग के बाद अख्तरुल ने कहा कि बातचीत सकारात्मक हुई है, शुभ संकेत है। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो भी बात हुई है, उन्हें पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी के सामने रखा जाएगा, उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएग। तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद AIMIM बिहार चीफ अख्तरुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो लोग इस समय दलित, शोषित, पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश-बिहार और जनता के हित में ऐसी ताकतों का एक साथ आना चाहिए। इस म...