पटना, मार्च 1 -- Rajya Sabha Elections 2026: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक की। पटना में रविवार शाम हुई इस बैठक में लोजपा-आर के सभी 19 विधायक शामिल रहे। पार्टी के विधायक दल ने आगामी राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी 5 प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। कुछ दिनों पहले चिराग की मां रीना पासवान के एनडीए से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चल रही थीं, हालांकि केंद्रीय मंत्री ने खुद इसे खारिज कर दिया था। लोजपा-आर की विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी गठबंधन को सभी पांच सीटों पर जीत दिलाने का काम करेगी। चिराग पासवान की उपस्थिति में हुई इस बैठक की अध्यक्षता लोजपा-आर विधायक दल के नेता सह प्रदेश अध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.