पटना, मार्च 1 -- Rajya Sabha Elections 2026: आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। सोमवार को होने वाली इस बैठक में चिराग -आर के सभी 19 विधायक और पार्टी के वरीय पदाधिकारियों से बात करेंगे। कुछ दिनों पहले चिराग की मां रीना पासवान के एनडीए से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चल रही थीं, हालांकि केंद्रीय मंत्री ने खुद इसे खारिज कर दिया था। लोजपा-आर प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत में पार्टी की संभावित बैठक के बारे में कहा कि यह निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म हुआ है। उसमें सबका क्या अनुभव रहा, इस पर विधायकों से बात की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.