देहरादून, अक्टूबर 6 -- भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दिनेश आर्य ने उत्तराखंड से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कई वरिष्ठ पार्टी नेता व विधायक मौजूद रहे। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस ने राज्यसभा सीट के लिए किसी भी कैंडिडेट को नहीं उतारा है। ऐसे में दिनेश आर्य का निर्विरोध चयन होना तय है। यह भी पढ़ें- राज्यसभा का टिकट कैसे मिला; धामी के करीबी दिनेश आर्य ने खुद बताया, इनसाइड स्टोरी25 नवंबर को पूरा हो रहा कार्यकाल​ वर्तमान सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने के कारण यह सीट खाली हो रही है। भाजपा ने दलित चेहरे दिनेश आर्य को मैदान में उतारकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। नामांक...