रांची, मई 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश की सियासत में उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए होने जा रहे दो सीटों को लेकर सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई सीट और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने के कारण राज्य में अगले महीने राज्यसभा चुनाव होना है। संख्या बल के लिहाज से एक सीट झामुमो के पाले में जाना पक्का है। दूसरी सीट के लिए एनडीए और यूपीए के बीच रस्साकस्सी होनी तय है。

राजनीतिक संकेत इस बीच जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के एक ट्वीट ने अगले माह होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे। संभावना है कि एक सीट के ल...