हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 17 -- राज्यसभा चुनाव में अपने विधायकों को गोलबंद रहने में विपक्ष कामयाब नहीं रहा। पांचवीं सीट पर पूरी जोर लगाने के बाद भी उसे मुंह की खानी पड़ी। कांग्रेस की तीन और राजद के एक को मिलाकर कुल चार विधायकों की गैर हाजिरी ने राज्य सभा चुनाव का पूरा समीकरण एनडीए के पक्ष में कर दिया और पहली वरीयता में राजद प्रत्याशी से 7 वोटों से पीछे रहे शिवेश कुमार दूसरी वरीयता के वोटों से बाजी मारने में कामयाब हो गये। राज्यसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पर्याप्त संख्या बल नहीं होते हुए भी महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेन्द्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा। जीत सुनिश्चित करने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कमान अपने हाथों में ले रखी थी। 35 विधायकों (राजद के 25, कांग्रेस के 6, वाम के तीन और आईआईपी के एक) के आधार पर खड़ा हुआ यह अ...