नई दिल्ली, मार्च 6 -- राज्यसभा चुनावों में विपक्ष के समीकरण बिगाड़ सकती है भाजपा --------------तीन राज्यों की 11 सीटों के लिए होना है चुनाव, बाकी में होगा निर्विरोध निर्वाचन-हरियाणा में पर्याप्त वोट के बाद भी कांग्रेस सतर्क-बिहार में राजद व राजग में पांचवी सीट के लिए कड़ा मुकाबला------------नईदिल्ली। विशेष संवाददाताराज्यसभा की दस राज्यों की 37 सीटों के चुनाव में केवल तीन राज्यों की 11 सीटों के लिए चुनाव होगा। इनमें बिहार की पांच, ओडिशा की चार व हरियाणा की दो सीटें शामिल हैं। अन्य राज्यों में सीटों के बराबर ही उम्मीदवार होने से वहां पर नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। सीटों से एक-एक उम्मीदवार ज्यादा होने से भाजपा ने हरियाणा में कांग्रेस व ओडिशा में बीजद की दिक्कतें बढ़ा दी हैं, वहीं बिहार में राजद व ...