नई दिल्ली, मई 31 -- सुहेल हामिद नई दिल्ली। सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो राज्यसभा में कांग्रेस का आंकड़ा बढ़ सकता है। राज्यसभा में फिलहाल कांग्रेस की 29 सीट है, कोई क्रॉस वोटिंग या हॉर्स ट्रेडिंग नहीं होती है, तो उच्च सदन में पार्टी की संख्या बढ़कर 30 तक पहुंच सकती है। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ टीवीके गठबंधन की सहयोगी को सीट देने के लिए तैयार होती है, ऐसी स्थिति में राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों की तादाद 31 तक पहुंच सकती है। यह भी पढ़ें- INDIA या NDA, कौन जीतेगा झारखंड की 2 राज्यसभा सीटें? समझें वोटों का पूरा गणितराज्यसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस को कर्नाटक में राज्यसभा की तीन, मध्य प्रदेश से एक, राजस्थान से एक और झारखंड से गठबंधन में एक सीट जीतने की उम्मीद है। यही वजह है कि पार्टी क्रॉस वोटिंग को लेकर बेहद गंभीर है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राज्...