रांची, जून 8 -- झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन जीत का दावा जरूर कर रही है। नामांकन भरने की आज अंतिम तारीख है। रविवार देर शाम भाजपा मुख्यालय में एनडीए घटक दलों की बैठक की गई। बैठक में कुल 10 विधायक उपस्थित रहे, जिसमें आजसू के निर्मल महतो और लोजपा के जनार्दन पासवान भी थे। बैठक के बाद विधायकों ने एक बात पर मजबूती से जोर दिया है कि भाजपा अपना उम्मीदवार भी उतारेगी और जीत भी सुनिश्चित करेगी। हालांकि खबर लिखे जाने तक भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की। वहीं, अब एनडीए के सभी घटक दल अब सोमवार सुबह 09 बजे भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पर जुटेंगे और चाय पर चर्चा करेंगे। बात दें कि हटिया विधायक नवीन जायसवाल का आ‌वास विधानसभा...