रांची, जून 8 -- झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के पर्यपेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा रांची में कैंप कर रहे हैं। दोनों नेता दो दिनों में दो बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर चुके हैं। गठबंधन में जो दूरियां नजर आ रही थीं, उसे पाटने की कोशिश में हैं और दावा कर रहे हैं कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा और झामुमो के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम की जीत सुनिश्चित होगी। रविवार को भी कांग्रेस के दोनों पर्यवेक्षकों ने सीएम से मुलाकात की।थोड़ी बहुत शिकायतें होती हैं कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कहा कि जो गलतफमियां थीं, उसे झारखंड के स्टेट लीडरशीप ने बयानों के माध्यम से क्लियर कर दिया था। जब कई दल साथ चलते हैं तो कई बातें सामने आती हैं, उनका पटाक्षेप कर लिया गया है। मुख्यमंत्री से बातचीत हुई। थोड़ी बहुत शिकायत...