राज्यसभा चुनाव: प्रबंधन और रणनीति में विपक्ष पर भारी पड़ी भाजपा
नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। राज्यसभा चुनावों में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल कर साफ कर दिया है कि चुनावी रणनीति बनाने और प्रबंधन में वह विपक्ष पर भारी है। उसने मतदान में जाने वाली सीटों में बिहार और ओडिशा में कांग्रेस, राजद और बीजद के प्रबंधन को ध्वस्त कर दिया। हरियाणा में भी उसने विपक्ष में सेंध लगा दी थी, लेकिन थोड़े अंतर से ही वह लगातार तीसरी बार कांग्रेस के प्रबंधन को मात देने से चूक गई। इन चुनावों को लेकर भाजपा की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति की थी। दस राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी विपक्ष पर भारी पड़े हैं। भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को 22 सीट और विपक्ष को 15 सीट मिली है। एनडीए को दस सीटों का लाभ हुआ है तो विपक्षी खेमे को इतनी ही सीटों का नुकसान। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.