रांची, जून 6 -- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले महागठबंधन में खींचतान बढ़ गई है। कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने के फैसले से सहयोगी दल झामुमो नाराज दिखाई दे रहा है। झामुमो ने दोनों सीटों पर अब अपना दावा ठोक दिया है। हालांकि इस नाराजगी के बीच पार्टी ने हेमंत सोरेन पर फैसला छोड़ दिया है। झामुमो नेताओं का आरोप है कि सीएम हेमंत सोरेन से औपचारिक सहमति लिए बिना कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसी मुद्दे पर झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर झामुमो के मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इसमें अधिकांश नेताओं ने एक स्वर में दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मांग रखी। सीएम भी विभागों की निर्धारित समीक्षा बैठकें स्थगित कर समीकरणों की समीक्षा में जुट गए हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में मानसून की...