पटना, मार्च 17 -- बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने पांचों सीट पर जीत हासिल कर ली है। महागठबंधन के 4 विधायकों ने वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लिया जिसकी वजह से फैसला पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में रहा। जिन चार विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाला उनमें - कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मनोहर प्रसाद सिंह और मनोज विश्वास के अलावा राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक फैसल रहमान भी शामिल हैं। राज्यसभा चुनाव खत्म होने और एनडीए को मिली जीत के बाद अब इन चारों विधायकों ने वोट ना डालने की वजह भी बताई है। वाल्मीकिनगर से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा के मीडिया प्रभारी विनय यादव ने बताया कि वह महागठबंधन द्वारा घोषित प्रत्याशी के चयन से नाखुश थे। सुरेंद्र कुशवाहा राजद नेता व बगहा चीनी मिल के मालिक दीपक यादव को प्रत्याशी बनाए जाने ...