लखनऊ, अक्टूबर 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददातायूपी राज्यसभा के सभी 10 उम्मीदवारों को शुक्रवार को निर्विरोध चुना हुआ घोषित कर दिया गया है। इसमें भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव विधानसभा अजीत कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निर्वाचित घोषित होने का प्रमाण पत्र दिया।समाजवादी पार्टी से निर्वाचित घोषित प्रो. राम गोपाल यादव का प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधि पूर्व एमएलसी अशोक यादव द्वारा लिया गया। सपा के धनराज नथवानी 12 अक्तूबर को स्वयं प्रमाण पत्र लेने आएंगे। भाजपा के निर्वाचित राधाकांत ओझा का प्रमाण पत्र उनके प्रतिनिधि द्वारा प्राप्त किया गया। इसके अलावा भाजपा के गोपी कृष्ण पांडेय, धर्मपाल सिंह, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रकाश पाल, राम प्रताप सिंह, विद्या सागर सोनकर और श्रुति गंगवार ने...