पटना, फरवरी 20 -- राज्यसभा की पांच सीटों में से लोजपा आर ने भी एक सीट पर दावेदारी की है। शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी के कोटे में एक सीट आ सकती है। हालांकि उन्होंने एनडीए में किसी तरह के मतभेद होने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय पार्टी नेता व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करेंगे। दावेदारी के सवाल पर राजू तिवारी ने कहा कि हर दल को दावा करने का हक है। लोजपा आर की भी दावेदारी है। विपक्ष पर तंज कसा कि उनके पास संख्या कहां है जो राज्यसभा का सपना देख रहे हैं। एनडीए सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.