हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 15 -- राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने शनिवार को भी जीत की रणनीति बनाने को लेकर अपनी गतिविधियां तेज रखीं। जहां सभी सहयोगी दलों ने अपने-अपने विधायकों को पटना नहीं छोड़ने का निर्देश दिया है, वहीं एनडीए विधायकों की बैठकों का दौर भी जारी है। पार्टी के वरीय नेताओं के बीच भी लगातार बैठकें हो रही हैं। शनिवार की शाम रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायकों की बैठक हुई। इसमें राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने और पूरी एकजुटता प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जदयू, भाजपा, लोजपा (रा), रालोमो, हम विधायक शामिल हुए। राज्यसभा चुनाव को लेकर ही शनिवार को राज्य अतिथिशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संज...