लखनऊ, सितम्बर 22 -- यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव के लिए कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। राज्यसभा की सीटों पर चुनाव लड़ने को 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र भरना शुरू होंगे। छह अक्तूबर तक प्रत्याशी नामांकन पत्र भर सकेंगे। चुनाव 16 अक्तूबर को होगा। वहीं विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव के लिए भी नामांकन 29 सितंबर से शुरू होंगे और छह अक्तूबर तक किए जा सकेंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि उप्र के 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग की ओर से इन सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव को छह अक्तूबर तक होंगे नामांकन राज्यसभा की इन सीटों पर चुनाव के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी...