मुंगेर, मार्च 17 -- तारापुर,निज संवाददाता। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर हुए चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत के बाद तारापुर में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत की खबर मिलते ही एनडीए समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नीतीश कुमार जिंदाबाद और सम्राट चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत विकास और सुशासन की नीति पर जनता के भरोसे का परिणाम है। वहीं तारापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.