नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- बृजेंद्र मेहता, हल्द्वानी उत्तराखंड में खाली हो रही राज्यसभा सीट से भाजपा के दिनेश आर्य राज्यसभा जाएंगे। भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। दिनेश आर्य लंबे समय तक सीएम पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी रहे हैं। उनके टिकट फाइनल के पीछे धामी की पैरवी बताई जा रही है। राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्य ने 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कहा कि वह पार्टी से नैनीताल विधानसभा सीट से टिकट की उम्मीद लगाकर लगातार क्षेत्र में मेहनत कर रहे थे। उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- कौन हैं दिनेश आर्य? जिन्हें BJP ने उत्तराखंड में बनाया अपना राज्‍यसभा कंडिडेट आर्य ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ...